बक्सर: राजद नेता अर्जुन यादव हत्याकांड का खुलासा, दो शूटर गिरफ्तार, एसपी बक्सर शुभम आर्य ने बताया ₹3 लाख में हुई थी डील
Buxar, Buxar | Jun 1, 2025 मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा स्थित निर्माणाधीन थर्मल पावर प्लांट के मुख्य गेट पर राजद नेता अर्जुन यादव की हुई हत्या मामले में पुलिस ने दो शूटर को गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी देते हुए रविवार को अपराह्न 4:00 बजे एसपी शुभम आर्य ने बताया कि 26 मई 2025 को सुबह लगभग 11 बजे चौसा पावर प्लांट के मुख्य द्वार पर अर्जुन यादव की हत्या कर दी गई थी.