धमदाहा: भवानीपुर में एसडीएम की छापेमारी से हड़कंप, फर्जी क्लिनिक किया गया सील, संचालक पर एफआईआर के आदेश
धमदाहा :- भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त तेवर अपनाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। नगर पंचायत कार्यालय के समीप संचालित एक फर्जी क्लिनिक पर धमदाहा एसडीएम अनुपम ने पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ धावा बोलते हुए उसे मौके पर ही सील कर दिया। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।