पिपरिया: सामाजिक अंकेक्षण ग्रामसभा में सचिव और नोडल अधिकारी रहे अनुपस्थित, पंचायत के कार्यों पर उठे सवाल
पिपरिया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कराए गए 25 हितग्राहीमूलक निर्माण कार्यों के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सुबह 10 बजे से विशेष ग्रामसभा आयोजित की गई। मुकेश पटेल की अध्यक्षता