भीलवाड़ा: आसींद में आपसी विवाद के चलते किशोर को बाहर बुलाकर पड़ोसी दो युवकों ने डंडे से किया हमला, घायल का अस्पताल में इलाज जारी
आसींद में आपसी विवाद के चलते एक किशोर को फोन कर घर के बाहर बुलाने के बाद पड़ोसी दो युवकों ने डंडे से हमला कर दिया।हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां ट्रॉमा वार्ड में उसका उपचार किया जा रहा है।