मिर्ज़ापुर: चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारियों ने डीआईओएस कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
महुवरिया स्थित डीआईओएस कार्यालय पर चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिलेभर से आए चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने कहा कि उनका मानदेय बढ़ाया जाए। इसके अलावा समय पर मानदेय दिया जाए। किसी का चार तो किसी का छह और किसी का 11 महीने से मानदेय नहीं मिला है। जिससे उन्हें जीविकोपार्जन में समस्याएं आ रही हैं।