मिर्ज़ापुर: नटवा मोहल्ले में दबंग द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप महंत शिवाला के सभासद ने लगाया
कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा मोहल्ले में सरकारी भूमि पर दबंग द्वारा कब्जा करने का महंत शिवाला के सभासद ने आरोप लगाया है। सभासद रतन कुमार बिंद ने कहा कि कब्जा करने वाला दबंग व्यक्ति है। वह किसी की नहीं सुनता है। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में पत्र देकर अवैध कब्जे को समाप्त करने की मांग की है।