नौगावां सादात: हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने किसान की 20 बीघा गन्ने की फसल को जलाया, लाखों का हुआ नुकसान
नौगावां सादात। बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते नौगावां क्षेत्र के गांव गुलड़िया में एक किसान की गन्ने की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। हाईटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी खेत में गिरने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 15 से 20 बीघा गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।