चित्तौड़गढ़: हाड़ो का खेड़ा में 11 केवी विद्युत लाइन पर कार्य करते समय श्रमिक को लगा करंट, उदयपुर किया गया रेफर
चित्तौड़गढ़ पारसोली थाना क्षेत्र के हाड़ों का खेड़ा गांव में 11 केवी विद्युत लाइन पर कार्य कर रहा एक श्रमिक अचानक लाइन चालू हो जाने से करंट लगने से झुलस गया और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार हजारीलाल निवासी चौसला थाना पारसोली अरुंधा कंपनी के अधीन फॉल्ट रिमूवल टीम में कार्य कर रहा था।