चित्तौड़गढ़: शंभूपुरा के पास पैदल चल रहे जैन मुनि को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर आज अंतिम संस्कार किया गया
शंभुपुरा के पास देर शाम तेज गति से चल रहे अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे पैदल विहार कर रहे जैन संत को चपेट में ले लिया। इससे उनका देवलोकगमन हो गया। जैन संत 78 वर्षीय श्री मदन मुनि व संदीप मुनि शंभुपुरा से सतखंडा की ओर पैदल विहार कर रहे थे। शंभुपुरा से कुछ ही आगे वाहन ने सड़क किनारे चल रहे मदन मुनि को चपेट में ले लिया। आज अंतिम दर्शन के लिए समाज के लोग मौजूद रहे।