चित्तौड़गढ़: एडीएम पुरोहित ने कलेक्टर के निर्देश परमहिला एवं बाल चिकित्सालय में हिटवेव से बचाव के लिये किए इंतजामों का लिया जायजा
एडीएम सुरेंद्र पुरोहित ने महिला एवं बाल चिकित्सालय का निरीक्षण कर गर्मी को देखते हुए छाया, पानी और कूलिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश वैष्णव ने कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना में मरीजो और उनके परिजनों को हीट वेव के प्रभाव से बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।