चित्तौड़गढ़: गंगरार में हाईवे स्थित शराब की दुकान में घुसकर 3 बदमाशों ने सेल्समैन के साथ मारपीट कर की ₹80000 नगद व ₹10000 शराब की लूट
गंगरार में शराब की दुकान से बदमाश ₹10000 की नगदी के साथ शराब लूट ले गए। इस बारे में गंगरार पुलिस थाने पर रिपोर्ट दी गई। सेल्समेन घनश्याम खटीक ने बताया कि शराब की दुकान बंद करने के दौरान अचानक 3 बदमाश घुस गए। वह कुछ माजरा समझ पाता इससे पहले ही उन लोगों ने मारपीट कर उसे बंधक बना लिया और 80 हजार रुपए की नगदी और लगभग ₹10000 का शराब निकाल ले गए।