नैनवां: देई अस्पताल में नावजात शिशु की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक जांच के लिए पहुंचे
Nainwa, Bundi | Jul 26, 2024 देई कस्बे मे स्थित सीएचसी मे शुक्रवार को ऑक्सीजन की कमी से नवजात शिशु की मौत के मामले की स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक महेन्द्र पाल सिंह अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच की । जांच मे चिकित्सालय मे कई खामियां मिली। निदेशक महेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मामले को लेकर स्टॉफ के बयान लिए। मामले की एक्चुअल रिपोर्ट बनाकर जयपुर भेजी जाएगी। जिस पर डिस्कस होगा।