मिर्ज़ापुर: समाजवादी छात्र सभा ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, अखिलेश यादव का पुतला जलाने वालों पर कार्रवाई की मांग
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का पुतला जलाने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर बुधवार को समाजवादी छात्र सभा ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी समेत छात्र सभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।नारेबाजी कर हुए पुतला दहन करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।