जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 29 अगस्त 2026
*बस्ती से बड़ी खबर - वाल्टरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक सूर्य नारायण सिंह का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन, सरकारी आवास में लटका मिला शव*
*बस्ती।* जनपद बस्ती से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। थाना वाल्टरगंज के प्रभारी निरीक्षक *सूर्य नारायण सिंह* आज शाम लगभग 6:30 बजे अपने सरकारी आवास पर मृत पाए गए।
बताया जा रहा है कि उनका शव कचहरी परिसर के निकट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के पास बने सरकारी आवास में लटकता हुआ मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के निवासी सूर्य नारायण सिंह पिछले लगभग 2 वर्षों से बस्ती जिले में तैनात थे और वर्तमान में वाल्टरगंज थाने के प्रभारी के पद पर कार्यरत थे। उनकी कार्यशैली को काफी सरल और अनुशासित माना जाता था।
सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फॉरेंसिक टीम और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
*अधिक जानकारी मिलने पर खबर अपडेट की जाएगी ।*
Basti, Basti | Aug 29, 2026