केराकत: चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोदरी में बैठक के दौरान प्रधान और समर्थकों पर लगाया मारपीट का आरोप
ग्राम पंचायत बोदरी में विकास कार्य में अनियमितता व अवरुद्ध होने की शिकायत की जांच के लिए खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रधान व उनके समर्थकों तथा शिकायत कर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। शिकायत कर्ताओं ने प्रधान सहित उनके समर्थकों पर पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। शिकायत कर्ताओं में एक होम गार्ड बताया जा रहा है।