केराकत: केराकत कोतवाली के बममावन गांव में पंचायत में महिला की पिटाई करने वाले के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बम्मावन गांव निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि मेरे गांव के ही धर्मेंद्र और वीरेंद्र यादव से जमीनी विवाद है। इसी जमीनी विवाद को लेकर गांव में पंचायत रखी गई थी। पंचायत के दौरान मनबढ़ युवक वीरेंद्र और धर्मेंद्र पंचायत की बात नहीं माने।भरी पंचायत में मेरा बाल खींचकर पंचों के सामने मुझे मारने लगे। पंचायत में उपस्थित सभी लोग देखते रहे ।