केराकत: केराकत में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न अजय सफाई कर्मचारी के तीसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष चुने गये
चुनाव अधिकारी समरनाथ यादव व सह चुनाव अधिकारी अशोक गौतम की देख-रेख में मतदान शुरू कराया गया। ब्लाक में कार्यरत 126 सफाईकर्मियों में 125 सफाईकर्मी मतदान स्थल पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किये।मतगणना में शुरू से ही अपनी पकड़ मजबूत करते हुए अजय सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी वीरेंद्र कुमार को 95 मतों से शिकस्त देकर तीसरी बार अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा जमाया।