केराकत: चन्दवक थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध असलहे के साथ रील बनाने का वीडियो हो रहा है वायरल
चन्दवक क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा अवैध असलहा के साथ रील बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रतनुपुर गांव के आसपास का है। युवक ने दहशत फैलाने के इरादे से अवैध हथियार के साथ यह वीडियो बनाया। वीडियो के वायरल होते ही इलाके में चर्चा शुरू हो गई।