केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता ने पति सहित 5 पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया
केराकत कोतवाली क्षेत्र के सूचितपुर गांव निवासी पिंका यादव ने अपने पति, सास, ससुर, देवर, देवरानी व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, दूसरी शादी के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।