कोर्ट मैरिज के बाद प्रेमी जोड़े ने मांगी सुरक्षा, बोले- लड़की पक्ष दे रहा जान से मारने की धमकी
"प्यार किया, कोर्ट मैरिज की... अब जान बचाने की गुहार, एसपी ऑफिस पहुंचे नवविवाहित दंपती"
छतरपुर। जिले के एक प्रेमी जोड़े ने कोर्ट मैरिज के बाद अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुरक्षा की मांग की है। दंपती का आरोप है कि लड़की पक्ष के लोग लगातार धमकियां दे रहे हैं और उन्हें साथ रहने नहीं दे रहे।
आवेदन के अनुसार, दोनों ने 14 जून 2026 को अपनी मर्जी से जिला न्यायालय में विवाह किया था। इसके बाद से लड़की के परिजनों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। दंपती का कहना है कि उन्होंने पहले भी एसपी कार्यालय में शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
प्रेमी जोड़े ने पुलिस से मांग की है कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए और यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी धमकी देने वालों की होगी।
#breakingnews #viralnews #viralvideo #mpnews #chhatarpur