मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी के माल रोड पर शनिवार सुबह उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब पिक्चर पैलेस स्थित बैरियर पर तैनात नगर पालिका कर्मचारियों और स्थानीय युवकों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते यह विवाद गंभीर मारपीट में बदल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्कूटी पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवादप्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत स्कूटी पर बैठने को लेकर हुई थी। मामूली सी बात पर शुरू हुई यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे स्थानीय स्तर पर एक "हाई वोल्टेज ड्रामा" के रूप में देखा जा रहा है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Massoori