सदर: नाग पंचमी पर नाग कुआं में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, तैयारियां अंतिम चरण में, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
Sadar, Varanasi | Aug 16, 2026 वाराणसी। जैतपुरा स्थित प्राचीन नाग कुआं मंदिर में नाग पंचमी को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। करीब 100 फीट गहरे नाग कुआं में स्नान और नाग देवता के दर्शन-पूजन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मान्यता है कि यहां स्नान और पूजा से सर्प दोष से मुक्ति मिलती है।