हसनपुर: रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, अन्य दो घरों को भी बनाया निशाना
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विक्रम जीत फार्मेसी के पद पर तैनात है। उनकी पत्नी भी ड्यूटी करती हैं। गुरुवार दोपहर लगभग 1:15 पर विक्रमजीत अपनी ड्यूटी कर रहे थे और उनकी पत्नी नीरज भी ड्यूटी करने के लिए गई थी। इस दौरान रहरा की आवासीय कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने विक्रमाजीत के घर के ताले तोड़कर अंदर रखे एक लाख की नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी।