हसनपुर: सोहरका मार्ग पर बीच सड़क पर गिरा बिजली का पोल, रास्ता बंद होने से लोग परेशान
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सौहर का में अचानक बिजली का पोल गिर गया। जिसकी वजह से पूरा रास्ता बंद हो गया। वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ा बताया जा रहा है। कि गुरुवार को लगभग 4:00 बजे के आसपास में यह बिजली का पोल गिरा है। गांव के ही रहने वाले मोनू ने बताया है कि बिजली का पोल गिरने से यहां से निकलने काफी दिक्कत है।