हसनपुर: हसनपुर के गांव शाहपुर कला के पास तेज आंधी से गिरा पेड़, बाइक चालक ने कूदकर बचाई जान
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर के रहने वाले रवि ने बताया है कि गुरुवार को लगभग 4:00 बजे तेज आंधी के कारण एक पेड़ गिर गया। इस दौरान बाइक के ऊपर वह पेड़ गिरा, बाइक चालक ने कूद कर जान बचा ली वरना एक बड़ी घटना हो सकती थी। पेड़ गिरने के कारण पूरी तरह से रास्ता बंद हो गया। जिसकी वजह से यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।