हसनपुर: गांव बौना वाली डगरौली में तेज आंधी से दो मंजिला मकान गिरा, दंपति सहित 3 लोग हुए घायल
गांव निवासी जयपाल और उनकी पत्नी राजो अपने टीन शेड में बैठे थे। अचानक दो मंजिला मकान की ईंटें उनके टीन शेड पर आ गिरीं, जिससे शेड पूरी तरह से टूट गया और पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में दबे मंगला और टीन शेड के नीचे फंसे जयपाल व राजो को बाहर निकाला है।