बांका: भूमि विवाद मामलों के निपटारे के लिए सदर थाना में लगा जनता दरबार, 8 मामलों का हुआ निष्पादन
Banka, Banka | Jun 14, 2025 सदर थाना में शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे भूमि संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में थाना के एसआई ब्रजेश कुमार ने फरियादियों की मामले की जांच की। इस दौरान जनता दरबार में 8 मामले का निष्पादन दोनों पक्षों के समक्ष किया गया, जबकि जनता दरबार में 8 नया मामला भी दर्ज किया गया।