सैदपुर: लघुशंका के लिए निकले भाजपा बूथ अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों का बुरा हाल
खानपुर थानाक्षेत्र के नायकडीह गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष 50 वर्षीय विजय दुबे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।