मड़ावरा: गाय से टकराई तेज रफ्तार बाइक, गोरा कलां गाँव और पिसनारी के बीच तीन लोग हुए घायल
थाना मड़ावरा क्षेत्र के गोराकलां और पिसनारी के बीच एक तेज रफ्तार बाइक सड़क पर गाय से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए, जबकि टक्कर लगने से गाय भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाया गया। जहां पर तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।