हरलाखी: खिरहर पुलिस ने 60 बोतल शराब व बाइक के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना पुलिस ने उमगांव-बेनीपट्टी मुख्य सड़क में हिसार सीपीपी कॉलेज के निकट वाहन चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बाइक के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज बेनीपट्टी थाना के भटसिमर गांव के अमित शर्मा व अमर शर्मा है। यह करवाई पुअनि लक्ष्मी पांडे ने की है