हरलाखी: पिपरौन SSB कैम्प के जवानों ने 2 लाख 60 हजार रुपये के साथ नेपाली नागरिक को किया गिरफ्तार
पिपरौन एसएसबी कैम्प के जवानों ने बॉर्डर पर 2 लाख 60 हज़ार रुपये के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। पिपरौन एसएसबी कंपनी इंचार्ज उप निरीक्षक हंसराज के नेतृत्व में विशेष गश्ती दल ने बॉर्डर पीलर संख्या 287/10 के निकट यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार नेपाली व्यक्ति की पहचान धनुषा जिला के गांव पालिका वेधा बेला वार्ड नम्बर 6 के निवासी बच्चन महतो बताये गये है।