भीलवाड़ा: NEET पेपर लीक के विरोध में भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
NEET परीक्षा में लगातार सामने आ रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे भारतीय विद्यार्थी मोर्चा द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।मुखर्जी गार्डन से जिला कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई, जिसमें कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।