बरहट: प्राथमिक विद्यालय लिलमी की प्रभारी शिक्षिका पर स्कूल के 4 बच्चों को घंटी बजाने वाले लकड़ी के हथौड़े से पीटने का आरोप
Barhat, Jamui | Oct 30, 2024 बरहट प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लिलमी की प्रभारी शिक्षिका नीतू कुमारी द्वारा स्कूल के चार बच्चों को लकड़ी के हथौड़े से पीटने का मामला सामने आया है। इसको लेकर छात्रों के परिजनों ने मंगलवार को 12 बजे के लगभग स्कूल में जमकर हंगामा किया। वहीं एक बच्चे ने पिटाई के बाद का चोट भी दिखाया है। घंटी बजाने वाला हथौड़े से पीटने का आरोप क्लास 5 व 4 के बच्चे लगाया।