बरहट: उच्च विद्यालय मलयपुर परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए गए दर्जन भर से अधिक पौधे
Barhat, Jamui | Oct 22, 2024 खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मेरा भारत पोर्टल के अंतर्गत युवाओं को पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर मंगलवार की दो बजे के लगभग बरहट प्रखंड के उच्च विद्यालय मलयपुर परिसर में छात्र छात्राओं को एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व करते साईकिल यात्रा एक विचार मंच के सदस्य राहुल सिंह राठौर ने विधालय के छात्र छात्राओं को जागरूक किया।