बरहट: जमुई जिले में 11 नवंबर से शुरू होगी इंटर की सेंट अप परीक्षा, बिहार बोर्ड के सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजा पत्र
Barhat, Jamui | Oct 24, 2024 जिले में 11 नवंबर से इंटरमीडिएट की सेंट अप परीक्षा शुरू होगी। इसको लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजा है जिसके अनुसार 11 नवंबर से इंटरमीडिएट की सेंटर परीक्षा शुरू होने वाली है। इस बात की जानकारी बुधवार को 4 बजे के लगभग विभाग के द्वारा दी गई।