बरहट: ललमटिया गांव से खनन विभाग ने बालू लदे एक ट्रैक्टर को खदेड़कर किया जब्त, तस्कर फरार
Barhat, Jamui | Oct 26, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के ललमटिया गांव में बरहट थाना पुलिस व खनन विभाग ने खदेड़कर एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त की है। हालांकि तस्कर मौके पर ट्रेक्टर छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस थाना ले आई। इस संबंध में खनन विभाग के अधिकारी ने 4 बजे के लगभग जानकारी दी है। उन्होंने बताया ट्रैक्टर चालक और उसके मालिक के खिलाफ बरहट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।