बरहट: NTPC पदाधिकारी की दबंगई, मलयपुर में रैयती जमीन पर लगे 250 सागवान के पेड़ जबरदस्ती काटे, थाना में की गई शिकायत
Barhat, Jamui | Oct 24, 2024 NTPC लखीसराय के कर्मियों एवं पदाधिकायों के द्वारा दबंगई करने का मामला सामने आया है। जहां रैयती जमीन पर लगे सागवान के 250 पेड़ को अनाधिकृत व जबरदस्ती काट दिए। इसको लेकर पीड़ित मयलपुर निवासी राणाशिव कुमार सिंह ने गुरुवार को दोपहर 2 बजे के लगभग मलयपुर थाना में लिखित शिकायत करते हुए NTPC कर्मियों के द्वारा दबंगई कर सागवान का 250 पेड़ काट देने का आरोप लगाया है।