पीरटांड: डीसी रामनिवास यादव ने पिपराडीह विद्यालय में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान शुरू किया
डीसी रामनिवास यादव ने पीरटांड़ प्रखंड स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, पिपराडीह में रविवार को 8 बजे बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर पीरटांड़ में डीसी रामनिवास यादव का स्थानीय लोगों द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।