पीरटांड: ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने जड़बाद में सरकारी जमीन की घेराबंदी हटाने की मांग की, ग्रामीणों ने जताया विरोध
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की अगुवाई में बुधवार को 1 बजे ग्रामीणों के साथ एक संक्षिप्त मीटिंग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जड़बाद में हुई।जिसमें वहां गिरिडीह-डुमरी रोड में एन.एच. किनारे एक सरकारी जमीन की घेराबंदी कर ग्रामीणों का रास्ता बंद किए जाने का विरोध करते हुए तत्काल उसे खाली कराने की मांग प्रशासन से की गई।