पीरटांड: अधिवक्ता संघ का एसपी से मिलकर प्रदर्शन, प्रियांशु शेखर पर हमला करने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
अधिवक्ता प्रियांशु शेखर पर हुए हमले और लूटपाट की घटना को लेकर जिला अधिवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को 4 बजे पपरवाटांड एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की।यहां अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नू कांत के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।