पीरटांड: सेवा भारती प्रशिक्षण वर्ग के पांचवें दिन पीरटांड़ स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा विषय पर विशेष सत्र आयोजित
सेवा भारती के छह दिवसीय आचार्य सेवा प्रशिक्षण वर्ग के पांचवें दिन गुरुवार को 4 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,पीरटाड़ में चिकित्सा से संबंधित सत्र चलाया गया। इस दौरान चिकित्सक डॉ सुजाता दानी ने महिला स्वास्थ्य समस्या एवं निदान विषय पर प्रशिक्षुओं का जिज्ञासा समाधान किया।