जगदलपुर: रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक, कुरूद हादसे में घायल देवांगन परिवार से की मुलाकात
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने कुरूद के समीप हुए सड़क हादसे में जगदलपुर के देवांगन परिवार के मनोज देवांगन ,सुमित देवांगन एवं अमन देवांगन जी घायल हो गए थे ।उनसे बुधवार शाम 5 बजे राजधानी के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया।