जगदलपुर: पीएमटी छात्रावास धरमपुरा में आयोजित संयुक्त छात्रावास एकता सद्भाव दिवस के समापन समारोह में सांसद महेश कश्यप शामिल हुए
पीएमटी छात्रावास धरमपुरा में आयोजित संयुक्त छात्रावास एकता सद्भाव दिवस के समापन समारोह में शामिल हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप। इस दौरान उन्होंने शारीरिक खेल, बौद्धिक नाटक, नृत्य और गायन जैसे विविध कार्यक्रमों का आनंद लिया। दो दिवसीय इस आयोजन में विजय हुए छात्रों को बस्तर सांसद महेश कश्यप ने पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र दिया ।