Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image

*इंदौर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती* ----- *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चार अत्याधुनिक फायर बाइक जनता को समर्पित कीं* इंदौर, 16 अगस्त 2026 इंदौर शहर में अग्नि दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में चार अत्याधुनिक फायर बाइक अग्निशमन विभाग के बेड़े में शामिल की गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इन फायर बाइक को जनता को समर्पित किया। चारों फायर बाइक विशेष रूप से शहर की सकरी गलियों, भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा ऐसे क्षेत्रों में आग बुझाने के लिए उपयोगी होंगी, जहां बड़े फायर वाहनों का पहुंचना कठिन होता है। इससे अग्नि दुर्घटना की सूचना मिलने पर फायर विभाग की टीम कम समय में घटनास्थल तक पहुंचकर प्रारंभिक स्तर पर आग पर प्रभावी नियंत्रण कर सकेगी। *छप्पन दुकान और सराफा जैसे क्षेत्रों में होगी विशेष उपयोगिता* इंदौर के छप्पन दुकान, सराफा बाजार सहित अन्य व्यस्त एवं संकरे बाजार क्षेत्रों में आग लगने की स्थिति में बड़े फायर वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचाने में कई बार कठिनाई होती है। ऐसे स्थानों पर फायर बाइक अग्निशमन दल के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगी। कॉम्पैक्ट आकार के कारण इन्हें भीड़भाड़ एवं संकरी गलियों से आसानी से घटनास्थल तक पहुंचाया जा सकेगा। *40 लीटर पानी और 4 लीटर फोम की क्षमता* प्रत्येक फायर बाइक में 40 लीटर तक पानी और 4 लीटर फोम रखने की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास बोरिंग अथवा अन्य जल स्रोत उपलब्ध होने पर फायर बाइक के माध्यम से वहां से पानी लेकर भी आग बुझाने की कार्रवाई की जा सकेगी। *कर्मचारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण* फायर बाइक के प्रभावी संचालन के लिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षित कर्मचारी इन फायर बाइक के माध्यम से घटनास्थल पर तेजी से पहुंचकर आग पर प्रारंभिक नियंत्रण, नागरिकों की सुरक्षा तथा आवश्यकतानुसार बड़े फायर वाहनों के लिए मार्ग प्रशस्त करने की कार्रवाई करेंगे। चार अत्याधुनिक फायर बाइक के अग्निशमन बेड़े में शामिल होने से इंदौर की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी तथा आपात परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित अग्निशमन सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, श्री मधु वर्मा, श्री गोलू शुक्ला, श्री रमेश मेंदोला, संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, श्री सुमित मिश्रा, श्री श्रवण चावड़ा, श्री मेघराज जैन, श्री बाबू सिंह रघुवंशी, श्री सावन सोनकर, श्री गौरव रणदिवे, श्री प्रताप करोसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। ---- CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Indore

21 views | Indore, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

MORE NEWS

*स्वतंत्रता दिवस पर तीन रक्तदान शिविरों में 466 यूनिट रक्तदान*
इंदौर, 16 अगस्त 2026
 इंदौर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा तीन स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में नागरिकों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 466 यूनिट रक्तदान किया।
 बड़ा सराफा स्थित ब्राह्मण स्वर्णकार धर्मशाला में देवी अहिल्या बंगाली स्वर्ण शिल्पी सेवा समिति इंदौर द्वारा आयोजित शिविर में 368 यूनिट, यशवंत क्लब इंदौर में राउंड टेबल 242 द्वारा आयोजित शिविर में 75 यूनिट तथा निपानिया स्थित स्काई लग्जरिया में एमराल्ड हाइट्स एलुमनी एसोसिएशन द्वारा आयोजित शिविर में 23 यूनिट रक्तदान किया गया। उक्त तीनों शिविरों में रक्त संग्रहण की व्यवस्था स्टेट ऑफ आर्ट मॉडल ब्लड सेंटर, डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज एवं एम.वाय. हॉस्पिटल इंदौर की टीम द्वारा की गई।
 इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं तथा शिविर आयोजक संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
#JansamparkMP #indore #इंदौर #BloodDonation
Jansampark Madhya Pradesh

*स्वतंत्रता दिवस पर तीन रक्तदान शिविरों में 466 यूनिट रक्तदान* इंदौर, 16 अगस्त 2026 इंदौर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा तीन स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में नागरिकों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 466 यूनिट रक्तदान किया। बड़ा सराफा स्थित ब्राह्मण स्वर्णकार धर्मशाला में देवी अहिल्या बंगाली स्वर्ण शिल्पी सेवा समिति इंदौर द्वारा आयोजित शिविर में 368 यूनिट, यशवंत क्लब इंदौर में राउंड टेबल 242 द्वारा आयोजित शिविर में 75 यूनिट तथा निपानिया स्थित स्काई लग्जरिया में एमराल्ड हाइट्स एलुमनी एसोसिएशन द्वारा आयोजित शिविर में 23 यूनिट रक्तदान किया गया। उक्त तीनों शिविरों में रक्त संग्रहण की व्यवस्था स्टेट ऑफ आर्ट मॉडल ब्लड सेंटर, डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज एवं एम.वाय. हॉस्पिटल इंदौर की टीम द्वारा की गई। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं तथा शिविर आयोजक संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। #JansamparkMP #indore #इंदौर #BloodDonation Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सात वर्ष की उम्र में तीसरी बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले अनघ चित्तौड़ा का किया स्वागत*
इंदौर 16 अगस्त 2026
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सात वर्ष की आयु में तीसरी बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले इंदौर के बाल प्रतिभावान अनघ चित्तौड़ा का स्वागत कर उनकी उपलब्धि की सराहना की। अनघ ने 10 मिनट 48 सेकंड में 50 मंत्र एवं श्लोक बोलकर यह रिकॉर्ड बनाया है, जिसे वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने प्रमाणित किया है।
 अनघ ने इससे पहले 3 वर्ष 11 माह की आयु में संख्याओं की तुलना और 4 वर्ष 9 दिन की आयु में 50 मसालों की पहचान कर दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए थे। अनघ होम स्कूलिंग हैं और उनकी उपलब्धियों के पीछे उनकी मां श्रद्धा चित्तौड़ा की साधना, अनुशासन एवं अथक मेहनत तथा पिता प्रणय चित्तौड़ा का निरंतर प्रोत्साहन रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनघ को भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा और श्रेष्ठ संस्कारों का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।
---
#JansamparkMP #indore #इंदौर #WorldRecord
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सात वर्ष की उम्र में तीसरी बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले अनघ चित्तौड़ा का किया स्वागत* इंदौर 16 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सात वर्ष की आयु में तीसरी बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले इंदौर के बाल प्रतिभावान अनघ चित्तौड़ा का स्वागत कर उनकी उपलब्धि की सराहना की। अनघ ने 10 मिनट 48 सेकंड में 50 मंत्र एवं श्लोक बोलकर यह रिकॉर्ड बनाया है, जिसे वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने प्रमाणित किया है। अनघ ने इससे पहले 3 वर्ष 11 माह की आयु में संख्याओं की तुलना और 4 वर्ष 9 दिन की आयु में 50 मसालों की पहचान कर दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए थे। अनघ होम स्कूलिंग हैं और उनकी उपलब्धियों के पीछे उनकी मां श्रद्धा चित्तौड़ा की साधना, अनुशासन एवं अथक मेहनत तथा पिता प्रणय चित्तौड़ा का निरंतर प्रोत्साहन रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनघ को भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा और श्रेष्ठ संस्कारों का प्रेरणादायी उदाहरण बताया। --- #JansamparkMP #indore #इंदौर #WorldRecord CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026