दाउदनगर: महाजुटान रैली की तैयारी के लिए भाकपा माले ने मौलाबाग के टाउन हॉल में कार्यकर्ता कन्वेंशन किया, सांसद रहे मौजूद
2 मार्च को पटना के गांधी मैदान में होने वाले बदलो बिहार महाजुटान रैली को लेकर भाकपा माले द्वारा मौलाबाग स्थित टाउन हॉल परिसर में कार्यकर्ता कन्वेंशन का आयोजन किया गया। संबोधित करते हुए पोलित ब्यूरो सदस्य एवं काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि बिहार को बदलने की जरूरत है। बिहार में भयावह गरीबी है।बिहार के बदलाव की लड़ाई मिलजुल कर लड़ने का संकल्प लेना होगा।