विभूतिपुर: विभूतिपुर के सुरौली निवासी टुनटुन मिश्र के दरवाजे पर हथियार से लैस मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने घर पर आकर की फायरिंग
सुरौली वार्ड 5 निवासी स्वर्गीय उमाकांत मिश्रा के पुत्र अंजनी कुमार उर्फ टुनटुन मिश्र ने स्थानीय थाना में एक लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने कहा है कि शुक्रवार की रात्रि में उनके घर पर हथियार से लैस तीन मोटरसाइकिल पर तीन-तीन व्यक्ति सवार क्रमशः अजीत कुमार मिश्रा,अमरेश मिश्रा,पंकज कुमार मिश्रा व 6 अज्ञात ने घर पर आकर गाली गलौज करते हुए 4 गोली फायरिंग किया।