विभूतिपुर: विभूतिपुर क्षेत्र अंतर्गत सिंघियाघाट और नरहन में नागपंचमी मेंला में हजारों सांपो के साथ किए गए प्रदर्शन
गुरुवार को नागपंचमी पारंपरिक तरीके से पंचवटी चौक सिंघियाघाट, बांध किनारे सिंघियाघाट, भिड़ी पर, देसरी, महमदपुर सकड़ा, बन्हैती, कल्याणपुर, खदियाही, मुस्तफापुर, बम्बैया, डुमरिया, माधोपुर, आलमपुर डीह, पुरुषोत्तमपुर सहित कई जगहों मे मनाई गई।नदी तट से सांप लेकर हजारों की संख्या में लोग करतब दिखाते हुए अपने हाथों व गर्दन में सांप को लपेटे गहबर तक पहुंचे।