विभूतिपुर: विभूतिपुर के सलखन्नी घाट पर स्नान के दौरान लापता हुए भाई-बहन का शव महथी और फफौत नरहन पुल के पास से बरामद
बूढी गंडक नदी सलखन्नी घाट पर गुरुवार को स्नान करने के क्रम में सहोदर भाई-बहन लापता हो गए थे। दोनों का शव शुक्रवार को नदी के पानी में उपलाता हुआ मिला है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि एक का शव महथी पुल के समीप और दूसरे का शव नरहन-फफौत पुल के समीप बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर में भेज दिया गया है।