विभूतिपुर: विभूतिपुर के शाहपुर परोही वार्ड 2 निवासी गणेशी पासवान जमीन से बेदखल, परिवार के साथ विभूतिपुर थाना के समक्ष दिया धरना
शाहपुर परोही वार्ड 2 निवासी प्रेमलाल पासवान ने अपने परिवार के साथ शनिवार को थाना परिसर में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए।पीड़ित परिवार ने बताया उनके पिता गणेशी पासवान के नाम से बासगीत पर्चा मिला था। जिसमें वह मकान बनाकर रह रहे थे। इसके बाद उन्हें (प्रेमलाल पासवान) के नाम से बासगीत पर्चा मिला। उसमें भी घर बनाकर 24 वर्ष से रहते थे जिसमें दबंगों ने आग लगा दी थी।