विभूतिपुर: विभूतिपुर के प्रवासी मजदूर की करंट लगने से नई दिल्ली में हुई मौत, शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
भुसवर पंचायत वार्ड 08 निवासी स्वर्गीय रघुनंदन महतो के 42 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार उर्फ ईमानदार की मौत नई दिल्ली स्थित सदर बाजार शेरावाली मार्केट में विद्युत स्पर्शघात से विगत 24 जुलाई मौत हो गई।शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। मुखिया रंजीत कुमार,अमरेश कुमार, कॉ०विश्वनाथ,गौरव कुमार,छात्र नेता अवनीश कुमार गहरी संवेदना व्यक्त की है।